Open Pores Treatment Home Remedy In Hindi । खुले रोमछिद्रो को बन्द करने के उपाय
आज हम आपको बताएंगे कि चेहरे के ओपन पोर्स को कैसे दूर करे। ओपन पोर्स (Open Pores) यानी कि हमारे चेहरे पर जो छिद्र होते है वह खुल जाते है। उम्र के साथ साथ यह रोमछिद्र काफी बड़े हो जाते है जो देखने मे बिल्कुल भी अच्छे नही लगते ज्यादातर ऑयली स्किन पर यह छिद्र दिखाई देते है यह छिद्र कील मुँहासे जैसी अनेक समस्याओं को जन्म देते है अगर आप अपने चेहरे के ओपेन पोर्स को दूर करना चाहते है तो आज हम आपको 3 Steps बताएँगे जिनको फॉलो करके आप ओपेन पोर्स को ठीक कर सकते है उन तीनों स्टेप्स को जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े।
तो आइए जानते है
- क्लीनजिंग
- टोनिंग
- मॉइस्चराइजिंग
1 - Cleansing (क्लीनजिंग)
क्लीनजिंग करने के वैसे तो बहुत से तरीके है आप फेस वॉश यूज़ कर सकते है मार्केट में बहुत से क्लिंजर आते है उनका इस्तेमाल कर सकते है पर आपको हप्ते मे दो बार बिल्कुल नेचुरल क्लीनजिंग करनी है कैसे करनी है हम आपको बता रहे है।
टमाटर और मुलतानी मिटटी का फेस पैक
इंग्रीडिएंट्स
- टमाटर का रस - एक चम्मच
- मुलतानी मिटटी - एक चम्मच
- गुलाब जल - एक चम्मच
बनाने व लगाने का तरीका
मुलतानी मिट्टी, टमाटर का रस और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना ले।
इस फेस पैक को चेहरा धोने के बाद अपने चेहरे पर लगा ले 10 मिनट तक इसे लगा कर रखे फिर ठण्डे पानी से अपना चेहरा धो लीजिए।
इस फेस पैक को यूज़ करने से चेहरे की जितनी भी गन्दगी और जितना भी एक्स्ट्रा ऑइल है वो निकल जाता है।
इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करना है इससे ज्यादा नही करना है। जब आप इस फेस पैक को यूज़ ना करे तो फेस वॉश करके या क्लिंजर से चेहरा क्लीन करके नीचे के स्टेप्स फॉलो करें।
2 - Toning (टोनिंग)
ग्रीन टी का टोनर
इंग्रीडिएंट्स
- ग्रीन टी - एक चम्मच
- गर्म पानी - एक कप
बनाने व लगाने का तरीका
ग्रीन टी को गर्म पानी मे 10 मिनट तक डाल कर रखें। 10 मिनट बाद ग्रीन टी को छान लीजिये और इससे आइस क्यूब बना लीजिये।
इन आइस क्यूब को रोज सुबह शाम अपने चेहरे पर लगाइए।
इन आइस क्यूब को आप 3-4 दिन स्टोर करके रख सकते है।
3 - Moisturizing (मॉइस्चराइजिंग)
एलोवेरा जेल को मॉइस्चराइजर के रूप में प्रयोग करें
आइस क्यूब के इस्तेमाल के बाद एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगा लीजिये।
इन सभी को Step By Step फॉलो करें पहले दिन से ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। जब आप इसे रोजाना करेंगे तो बहुत जल्द आपकी ओपन पोर्स की प्रोब्लम ठीक हो जाएगी।
नोट - कोई भी रेमेडी एक दिन में आपकी स्किन को ठीक नही कर सकती है।
- ओपेन पोर्स एक दिन में नही होते है वह धीरे धीरे होते है इसलिए यह ठीक भी धीरे धीरे ही होते है।
फ्रेंड्स अगर आपको यह पोस्ट 'Open Pores Treatment Home Remedy In Hindi' पसन्द आयी हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये। किसी भी सवाल या सुझाव के लिये कमेंट में लिखे।
धन्यवाद।

0 Comments
If you have any doubts, please let me know