Looking For Anything Specific?

Header Ads

बालों का झड़ना कैसे रोके। How To Control Hair fall In Hindi

बालों का झड़ना कैसे रोके। How To Control Hair fall In Hindi 


आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएँगे जिसके इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना तो रुकेगा ही साथ ही साथ नये बालों के उगने में भी मदद  मिलेगी। और बाल काले और घने भी हो जाएंगे।

बालों का झड़ना कैसे रोके। How To Control Hair fall In Hindi
बालों का झड़ना कैसे रोके। 


बालों का निर्माण प्रोटीन के कारण होता है और जब हमारे शरीर मे प्रोटीन की कमी होने लगती है तो हमारे बाल झड़ना शुरू हो जाते है। आज के इस घरेलू नुस्खे में हम मेथी का इस्तेमाल करेंगे जिसमे प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय। balo ka jhadna kaise roke


इंग्रीडिएंट्स

  • मैथी दाना पाउडर -  चार चम्मच
  • आंवला पाउडर - दो चम्मच
  • ऑलिव ऑयल - आवश्कता अनुसार 

मेथी दाना में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जिससे बालों का झड़ना रुकता है और नए बाल उगते हैं।

हेयर फाल को रोकने के लिए बालो में चमक लाने के लिए और बालों को लम्बा करने के लिए आंवला बहुत ही फायदेमंद होता हैं।

जैतून का तेल बालों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। जैतून का तेल बालों को लम्बा,मजबूत और घना बनाता है।

बनाने और लगाने का तरीका


मेथी दाना को हल्का भून कर उसका पाउडर बना ले।एक कटोरी में मेथी दाना पाउडर और आँवला पाउडर दोनो को अच्छे से मिला ले फिर उसमें जैतून का तेल का डाल कर एक गाढ़ा सा पेस्ट बना ले। अगर आपके पास जैतून का तेल ना हो तो आप नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते है।

इस पेस्ट को बालों को सूखे बालों में लगाये। इसे बालों की जड़ो में अच्छे से लगाये। जिससे मैथी में जो प्रोटीन होता है वो आपके बालो के जड़ो में सीधा जाएगा और आपके बालों को जड़ो से मजबूती देगा जिससे आपके बालों का झड़ना रुकेगा। और बाल दोबारा से बढ़ना शुरू हो जाएंगे।

इस पेस्ट को अपने बालों में आधे घंटे तक लगा कर रखे फिर सादे पानी से बाल धो ले।

बेहतर नतीजो के लिए इस पेस्ट को आप हप्ते में तीन बार अपने बालों पर लगाये।

balo ka jhadna kaise roke


फ्रेंड्स अगर आप को यह पोस्ट ‘बालों का झड़ना कैसे रोके।’ अच्छी लगी हो तो हमे  कमेंट करके ज़रूर बताएं। किसी भी सवाल या जवाब के लिए कमेंट बॉक्स में लिखे।


Post a Comment

0 Comments