Looking For Anything Specific?

Header Ads

oily skin care tips in hindi for girl's| ऑयली स्किन केयर टिप्स

oily skin care tips in hindi for girl's| ऑयली स्किन केयर टिप्स 

अगर आपकी त्वचा (skin) ऑयली (oily) है तो आपको अपनी स्किन की केयर करना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि सबसे ज्यादा स्किन प्रॉब्लम्स ऑयली स्किन वालो को ही होती है। ऑयली स्किन वालो को पिम्पल्स, ब्लैक हेड्स ,व्हाइट हेड्स,एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स बहुत ज्यादा होती है अगर आप अपनी स्किन की अच्छे से केअर नही करेंगे तो यह प्रॉब्लम्स और भी ज्यादा बढ़ सकती है। आज की इस पोस्ट में हम आपको (oily skin care tips) ऑयली स्किन केयर टिप्स देंगे जिनका इस्तेमाल करके आप ऑयली स्किन की प्रॉब्लम्स को काफी हद तक कम कर सकते है। 

Oily Skin Care Tips| ऑयली स्किन केयर टिप्स


  1. चेहरे पर धूल, मिट्टी, व गन्दगी बिल्कुल भी मत लगी रहने दे। क्योंकि ऑयली स्किन वालो के रोम छिद्र खुले हुए होते है जिससे यह गन्दगी रोम छिद्रों में चली जाती है और फिर पिम्पल और एक्ने जैसी प्रोबलम होने लगती है।
  2. चेहरे को दिन में दो बार धोयें इससे। ऑयली स्किन मे बहुत ज्यादा गन्दगी ऑयल की वजह से चिपक जाती है जिसे साफ करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।
  3. ज्यादा फेस वॉश नही करे। क्योंकि ज्यादा फेस वॉश से चेहरे का नेचुरल ऑइल निकल जाता है। फिर और ज्यादा ऑयल निकलने लगता है।
  4. मैकअप करने से पहले टोनर का इस्तेमाल जरूर करे क्योंकि टोनर लगाने से जो भी मेकअप प्रोडक्ट है वो सीधे रोम छिद्र में नही जा पाते जिससे आयल कम निकलता है।
  5. रात में कभी भी मेकअप लगा कर न सोये। सोते समय हमारे रोम छिद्र खुल जाते है अगर ऐसे में मेकअप चेहरे पर लगा होगा तो वो हमारे रोम छिद्र में चला जायेगा जिससे एक्ने पिम्पल जैसी प्रोबलम हो सकती है।
  6. आयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करे। कभी भी क्रीम वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करे ऐसे मॉइस्चराइजर से और ज्यादा स्किन ऑयली हो जाती है तो हमेशा आयल फ्री मॉइस्चराइजर का ही इस्तेमाल करे।
  7. जब ज्यादा ऑयल निकले तो उसे टिशू पेपर से साफ कर ले बार बार फेस वॉश न करे।
  8. सप्ताह में एक या दो बार स्क्रब जरूर करे। स्क्रब करने से चेहरे की जितनी भी गंदगी है वो साफ हो जाती है और हमारे चेहरे के रोम छिद्र पूरी तरह से साफ हो जाते है जिससे हमें पिम्पल्स एक्ने जैसी प्रॉब्लम कम होती है।
  9. स्क्रब के बाद फेसमास्क जरूर इस्तेमाल करे इसे कभी भी मिस न करे क्योंकि स्क्रब से रोम छिद्र पूरी तरह से खुल जाते है और इन्हें बन्द करना बहुत ज्यादा जरुरी होता है।
  10. चेहरे पर कभी भी ज्यादा ऑयल वाली क्रीम इस्तेमाल न करे। जो भी मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करे ऑयल फ्री इस्तेमाल करे।

अगर आप ऊपर दी गयी सारी टिप्स को फॉलो करते है तो आपकी ऑयली स्किन प्रॉब्लम काफी हद तक कम हो जाएगी।

फ्रेंड्स अगर आपको यह पोस्ट 'oily skin care tips in hindi' पसन्द आयी हो तो कमेंट करके जरूर बताये। किसी भी सवाल या सुझाव के लिए कमेंट में लिखे।

Post a Comment

0 Comments