Milk facial at home in hindi | कच्चे दूध से घर पर कैसे करे फेशियल
दूध स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है साथ ही इसमें लेक्टिक एसिड होता है जो कि स्किन प्रॉब्लम को दूर करने के लिए काफी इफेक्टिव है। तो चलिए हम शुरू करते है दूध फेसियल लेकिन ध्यान रखें इस पूरे फेसियल में कच्चे दूध का ही इस्तेमाल करे।
इस फेसियल को हम चार स्टेप में करेंगे।
- क्लीनजिंग (cleansing)
- स्क्रब (Scrub)
- मसाज (massage)
- फेस पैक (Face Pack)
1- क्लीनजिंग (Cleansing)
क्लीनजिंग करने के लिए हम कच्चे दूध को लेंगे और कॉटन को दूध में डुबोकर कॉटन से पूरे चेहरे को क्लीन कर ले।
दूध एक बहुत ही अच्छा क्लिंजर है क्योंकि यह बहुत ही अच्छी तरह से स्किन को क्लीन करता है साथ ही एक मॉइस्चराइजर की तरह भी यह काम करता है जिससे स्किन को नमी मिलती है।
2- स्क्रब (Scrub)
स्क्रब करने के लिए हम चावल का आटा लेंगे। एक चम्मच चावल का आटा लेंगे और इसमे दूध मिलायेंगे इतना दूध मिलाएंगे जितने में चावल का आटा गीला हो जाये दोनो को मिलाकर पेस्ट बना ले।
स्क्रब को अपने चेहरे पर लगा कर सर्कुलर मोशन में एक मिनट तक मसाज करें।
चावल और दूध से बना यह स्क्रब बहुत ही माइल्ड है।
इसके बाद सादे पानी से अपना चेहरा साफ धो लीजिये।
3- मसाज (Massage)
फेस मसाज के लिए हम दही का इस्तेमाल करेंगे। आधा चम्मच दही ले और आधा चम्मच दूध दोनो को मिलाकर एक पेस्ट बना ले।
इस पेस्ट से अपने चेहरे पर 15 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
मसाज के बाद अपना चेहरा धो लें।
दही सर्दियों में आपकी स्किन को नरम बनाये रखती है और ड्राई स्किन को प्रॉब्लम को दूर करती है।
4- पैक (Pack)
इस पैक को आंखों और होंठो को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगा ले।
बीस मिनट बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो लीजिये। इसके बाद आप टोनर और मॉइस्चराइजर लगा ले।
इस फेसियल का इस्तेमाल करके आप चमकदार स्किन पा सकते है।
सावधानी - इस फेसियल को ऑयली स्किन वाले इस्तेमाल ना करे।
फ्रेंड्स अगर आप को यह पोस्ट "Milk facial at Home in Hindi" पसन्द आयी हो तो हमे कमेंट में जरूर बताएं। किसी भी सवाल या जवाब के लिये कमेंट में लिखे।
धन्यवाद।




0 Comments
If you have any doubts, please let me know