चावल से पाये दाग धब्बों रहित खूबसूरत त्वचा
चावल के जितने स्वास्थ्य लाभ है उतने ही इसके सौन्दर्य लाभ भी है चावल के इस्तेमाल से हम दाग धब्बे रहित त्वचा पा सकते है। चावल में फेरुलिक ऐसिड (Ferulic acid), ऐंटी-इन्फ़्लेमटेरी और ऐलनटॉइन (allantoin) होता है जिनकी वजह से यह सनटैन को हटाता है साथ ही साथ एक सनस्क्रीन का भी काम करता है।
बहुत से लोग कहते है कि चावल के फेस पैक से या चावल के पानी से आपका रंग बिलकुल गोरा हो जाएगा। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे है। चावल हमारे रंग को बिल्कुल गोरा नही कर सकता। लेकिन चावल से जो स्किन का नेचुरल कलर है उसे वापस लाया जा सकता है।
अगर आपको टैनिंग हो गयी है या आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आपका रंग पहले से डार्क हो गया है तो आप चावल के फेस पैक और चावल के टोनर का इस्तेमाल करके उसे वापस ला सकते है। चावल हमारे चेहरे के दाग धब्बों को हटाता है, झुर्रियों की समस्या को खत्म करता है और जो चेहरे पर एजिंग साइन होते है उन्हें भी कम करता है साथ ही साथ चेहरे में एक नेचुरल चमक आती है।
तो आइए जनाते है कि चावल से दाग धब्बों रहित खूबसूरत त्वचा कैसे पा सकते है।
चावल का स्क्रब
इंग्रीडिएंट्स
- चावल का आटा - एक चम्मच
- शहद - एक चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
एक साफ कटोरी ले उसमे चावल और शहद को अच्छे से मिक्स कर ले फिर इससे अपने चेहरे पर बिल्कुल हल्के हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में 5 मिनट तक स्क्रब करें। 10 मिनट तक चेहरे में इसे लगा रहने दे फिर सादे पानी से अपना चेहरा धो लें।
इस स्क्रब को आप सप्ताह में एक बार कर सकते है।
सावधानी - जिनके चेहरे पर मुहांसे हो वो इसे न लगाए और स्क्रब करने के बाद आप फेस पैक जरूर लगाएं।
चावल का फेस पैक
इंग्रीडिएंट्स
- चावल का आटा - एक चम्मच
- दही - एक चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका
एक साफ कटोरी ले उसमे चावल और दही को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना ले फिर इसे अपनी आंखों और होंठो को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगा ले। 10 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा कर रखे उसके बाद अपना चेहरा सादे पानी से धो लीजिये।
इस फेस पैक को आप हप्ते में 1 या दो बार इस्तेमाल कर सकते है।
इस फेस पैक के इस्तेमाल के बाद अगर आपकी स्किन ऑयली है तो टोनर फिर मॉइस्चराइजर लगाए और अगर ड्राई है तो सिर्फ मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
चावल का टोनर
बनाने का तरीका
चावल का टोनर बनाने के लिए आप चावल को साफ करके 10-12 घण्टे के लिए पानी मे भिगो कर रखे फिर 12 घण्टे बाद पानी को निकाल ले आपका चावल का टोनर तैयार है।इस टोनर को आप स्प्रे बोतल में भर कर एक सप्ताह तक फ्रीज में स्टोर करके रख सकते है।
लगाने का तरीका
आप इसे हर रोज फेश वाश करने के बाद या मेकअप से पहले अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकते है यह टोनर बहुत ज्यादा फायदेमंद है स्किन में चमक लाने के लिए। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप नींबू की कुछ बूंदें भी मिला सकते हो।इस टोनर को आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते है।
अगर आप ऊपर बताये गए सभी स्टेप्स को 1 महीने तक फ़ॉलो करते है तो आपकी स्किन बिल्कुल दाग धब्बों रहित हो जायेगी चेहरे में चमक आएगी और झुर्रियों की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
फ्रेंड्स अगर आप को यह पोस्ट "चावल से पाये दाग धब्बों रहित खूबसूरत त्वचा" पसन्द आयी हो तो हमे कमेंट में जरूर बताएं। किसी भी सवाल या जवाब के लिये कमेंट में लिखे।
नोट - किसी भी रेमेडी को इस्तेमाल करने से पहले उसे अपने हाथ पर लगा कर जरूर चेक कर ले क्योंकि सभी रेमेडी हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद नही होती है।
धन्यवाद।

0 Comments
If you have any doubts, please let me know