How to know skin types in Hindi | कैसे पता करे त्वचा किस प्रकार की है।
आज की इस पोस्ट में हम आपको आपकी स्किन टाइप को पहचानना बताएंगे। क्योंकी जब तक हमे यह पता नही होगा की हमारी स्किन किस टाइप की है तब तक हम अपनी स्किन की सही देखभाल नही कर सकते है। और हम गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करेंगे जिसकी वजह से पिम्पल, व्हाइट हेड, ब्लैक हेड और एक्ने जैसी प्रोब्लम्स हो सकती है। इसलिए हम सबको यह पता होना चाहिये की हमारी त्वचा किस प्रकार की है।
कैसे पता करे स्किन किस प्रकार की है। How to find skin types
पहला तरीका first method - अपने चेहरे को फेस वॉश से धो लीजिए और अपने चेहरे पर कुछ भी ना लगाए फिर दो घंटे बाद एक टिश्यू पेपर से अपने फेस के किसी भी हिस्से को पोछिये अगर टिस्यू पेपर पर ऑइल लग रहा है। तो आपकी स्किन ऑयली है। अगर आयल सिर्फ नाक, माथे और लिप्स के ऊपर नीचे है जिसे (T zone) कहा जाता है। तो आपकी स्किन कॉम्बिनेशन स्किन है। कॉम्बिनेशन स्किन वालो के आंखों और गालो पर आयल नही होता है। और अगर टिस्यू पेपर पर बिल्कुल भी आयल नही लगा और आपका फेस बहुत ज्यादा रूखा लग रहा है तो आपकी स्किन ड्राई है। और अब बात करते है नॉर्मल स्किन वालो की अगर आपके टिस्यू पर हल्की सी शाइन है और आपका चेहरा बिल्कुल भी रुखा नही लगा रहा है तो आपकी स्किन बिल्कुल नार्मल है।
दूसरा तरीका Second Method
आप रात में अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा कर सो जाइये ओर सुबह शीशे में जाकर देखिये अगर पूरा चेहरा बहुत ज्यादा चिपचिपा लग रहा है तो आपकी स्किन ऑयली है। अगर सिर्फ माथे, नाक और लिप्स के ऊपर नीचे बहुत ज्यादा चमक दिख रही है बाकी चेहरा हल्का सा ड्राई लग रहा है तो आपकी स्किन कॉम्बिनेशन स्किन है और अगर पूरा चेहरा बहुत ज्यादा सूखा लग रहा है कोई भी ऑयल नही दिख रहा है तो आपकी स्किन ड्राई है लेकिन अगर आपको अपने चेहरे पर कोई भी आयल नही दिख रहा और रूखापन भी नही लग रहा है तो आपकी स्किन बिल्कुल नॉर्मल स्किन है।
स्किन कितनी तरह की होती है। How many Types of skin
त्वचा पांच प्रकार की होती है। There are five types of skin.
तैलीय त्वचा (oily skin) - ऑयली स्किन पूरे साल ऑयली रहती है। इस प्रकार की स्किन की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही से एक्ने पिम्पल्स और ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स जैसे प्रॉब्लम्स हो जाती है। सबसे ज्यादा स्किन प्रॉब्लम्स इसी टाइप की स्किन वालो को होती है।
रूखी त्वचा (dry skin) - ड्राई स्किन पूरा साल रुखी रहती है। जिसकी वजह से इस टाइप की स्किन वालो को भी अपनी स्किन की बहुत ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। इस टाइप की स्किन वालो को हमेशा क्रीम बेस प्रोडक्ट इस्तेमाल करने चाहिए और ज्यादा ठंडे और गर्म पानी से नही नहाना चाहिए।
सामान्य त्वचा (normal skin)- इस प्रकार की स्किन वाले बहुत ज्यादा लकी होते है। सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में इनकी स्किन फिट रहती है। इन्हें कोई भी स्किन प्रोब्लेम्स नही होती है।
कॉम्बिनेशन स्किन (combination skin) - इस टाइप के स्किन की आधी स्किन ऑयली रहती है और आधी रूखी रहती है। जिसकी वजह से इन्हें भी स्किन की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है। भारत में ज्यादातर लोगों की स्किन कॉम्बिनेशन स्किन होती है। गर्मियों में इनकी स्किन ऑइली और सर्दी में रूखी हो जाती है।
सेंसटिव स्किन (Sensitive skin) - इन चारों के अलावा एक और प्रकार की स्किन होती है जिसे हम सेंसिटिव स्किन (sensetiv skin) कहते है ड्राई स्किन की जब हम देखभाल नही करते है तो ड्राई स्किन ही सेंसिटिव स्किन में चेंज हो जाती है। सेंसटिव स्किन वालो को कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले उसे अपने कान के पीछे वाले हिस्से में लगा कर चेक करना चाहिए अगर कोई प्रॉब्लम नही हो रही हो तो ही अपने चेहरे उसे लगाए। और ड्राई स्किन वालों का स्किन केयर अपनाना चाहिए।
फ्रेंड्स अगर आपको यह पोस्ट पसन्द आई हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं। किसी भी सवाल या सुझाव के लिए कमेंट में लिखे।

0 Comments
If you have any doubts, please let me know